फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कोहरे ने रोकी रफ्तार, पारा लुढ़का साढ़े तीन डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मंगलवार रात से बुधवार की सुबह तक घना कोहरा रहा। कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। जिससे वाहन हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर आवाजाही करते दिखे। न्यूनतम पारा साढ़े तीन डिग्री गिरने से ठिठुरन रही। दिन में धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को बेहाल किया। दिन ढलते ही पारा गिरने से लोग घरों में बंद हो गए।
विज्ञापन

दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मंगलवार की रात से ही घना कोहरा छा गया। बुधवार सुबह नौ बजे तक कोहरा रहा। हाईवे और गंगा किनारे कोहरे की चादर रही। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कोहरे ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी कम कर दी। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए वाहन चालक वाहनों की हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर आते-जाते दिखे। जगह-जगह चौराहों पर पुलिस भी नजर आई।
बहादराबाद ऋतु आलोक शाला के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को साढ़े तीन डिग्री गिरने के बाद न्यूनतम पारा तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री गिरावट आई और 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। सुबह पौने दस बजे बाद कोहरा छटने के बाद धूप निकलनी शुरू हुई, लेकिन हवा में ठंडक ने लोगों को अलाव का सहारा लेने को मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें