हरिद्वार। अर्द्धकुंभ में रेलवे के मेला टिकट काउंटर से 15 रुपये से अधिक के टिकट पर प्रति टिकट पांच रुपये मेला सरचार्ज वसूला जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से 50 से अधिक मेला टिकट काउंटर लगाए गए हैं। बुधवार (13 जनवरी) से इन काउंटरों से यात्रियों को टिकट वितरित किए जाएंगे। मुख्य पार्सल सुपरवाइजर एचएस मीणा ने बताया कि रेलवे मुख्यालय के आदेश पर यह व्यवस्था की गई है। प्रत्येक कुंभ और अर्द्धकुंभ में यह व्यवस्था लागू की जाती है।