फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग, गर्भवती, दिव्यांगों को जल्द मिलेगा इलाज

Sun, 31 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला अस्पताल में आशा हेल्प डेस्क शुरू हो गई है। यह डेस्क बुजुर्ग, गर्भवती और दिव्यांग मरीजों को न केवल ओपीडी में दिखाने में सहायता करेंगे बल्कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री के ओएसडी मेला पुरुषोत्तम शर्मा, डा. सीएमओ सुषमा  गुप्ता व जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. ज्योति बोहरा ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। डा. ज्योति बोहरा ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल में पंजीकरण काउंटर के पास आशा हेल्प डेस्क बनाई गई है। मौजूदा समय में अस्पताल में भीड़ के चलते बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगों को उपचार कराने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। लेकिन इस डेस्क पर तैनात आशा कर्मी ऐसे मरीजों की सहायता करेंगी। आशा कर्मी का कार्य इन मरीजों को प्राथमिकता से ओपीडी में दिखाना होगा। इस अवसर पर डा. मनोज उप्रेती, डा. एके पालीवाल, डा. संदीप निगम, डा. जेएस चुफाल, डा. सुब्रत अरोड़ा, नीरज यादव, ओम शिव भेदी, बीएस बुटोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें