विभाग प्रमुख नहीं पहुंचे, इंतजार करते रहे अधिकारी
धनौरी। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के प्रमुख ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव का बृहस्पतिवार यानी आज प्रस्तावित रुड़की दौरा अंतिम समय में निरस्त हो गया। लखनऊ मुख्यालय में आवश्यक विभागीय बैठक होने के कारण वे रुड़की नहीं आ सके। अब उनका दौरा एक सप्ताह बाद निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार, श्रीवास्तव को आज रुड़की पहुंचकर विभागीय कार्यों की समीक्षा करनी थी। उनके आगमन के लिए विभाग के अधिकारी सुबह से ही रुड़की मुख्यालय पर मौजूद रहे, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने के कारण उन्हें निराश होना पड़ा। विभाग के उपखंड अधिकारी अनुज बंसल ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय में अचानक बुलाई गई बैठक में शामिल होने के चलते श्रीवास्तव को दौरा टालना पड़ा। अब वे अगले सप्ताह रुड़की आकर विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। संवाद