फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल को केंद्रीय विवि बनाना है : रजनीश

विज्ञापन
विज्ञापन
I- शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन की बैठक में बोले अध्यक्षI
विज्ञापन




शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन की यूनियन कार्यालय में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय को बचाने के लिए एक आम सभा आयोजित की जाएगी। जिसमें शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी भाग लेंगे।



यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय को बचाने के लिए सभी कर्मचारियों को एक सूत्र में बंधकर काम करना चाहिए। कर्मचारी संगठित रहेंगे तभी विश्वविद्यालय का संरक्षण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को एक मुहिम चलानी होगी कि गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय को एक केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाना है।
विज्ञापन


शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के महामंत्री नरेंद्र मलिक ने कहा कि कुछ लोग विश्वविद्यालय को हड़पना चाहते हैं। ये लोग विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने में रोड़ा अटका रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन




इस मौके पर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, प्रकाश चंद्र तिवाड़ी, मोहन सिंह, ओमवीर, उमाशंकर, मनोज कुमार, सत्यदेव, कुलभूषण शर्मा, हेमंत सिंह नेगी, अरुण कुमार, वीरेंद्र सिंह, अनिरुद्ध यादव, देवानंद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें