हरिद्वार। हाईवे पर रोड़ीबेलवाला पुलिस चौकी के पास ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। चौकी प्रभारी पूरण सिंह तोमर ने बताया कि कस्बा बहादराबाद के गांव बौंगला से ग्रामीण मांगलिक कार्यक्रम में भूपतवाला आए थे। वहां से लौटते वक्त जब ट्रैक्टर ट्राली चौकी के पास पहुंची तब उस पर सवार चतर सिंह (40) पुत्र बुद्ध सिंह गिर गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक को मिरगी के दौरे पड़ते थे और आशंका जताई जा रही है कि दौरा आने के चलते वह नीचे गिरा होगा।