फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद निशंक का काफिला जंगल में भटका

Sat, 21 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।  पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक अपने काफिले के साथ देर  शाम बुग्गावाला क्षेत्र के नियामतपुर गांव से मसाही कलां जाते समय घनघोर  जंगल में भटक गए। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक चंद्रशेखर और भाजपा जिलाध्यक्ष  सुरेश राठौर समेत कई नेता थे।
 कई डेढ़ घंटे तक जंगल में भटकते रहने के बाद  पुलिस की मदद से उन्हें दौड़ बसी गांव के पास निकाला जा सका। इस दौरान  हाथियों ने भी सांसद के काफिले का रास्ता रोक लिया। गनीमत यह रहीं कि सबकुछ  सामान्य रहा। घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को रोशनाबाद में एक  बैठक में भाग लेने आए सांसद निशंक जनपद में जन संपर्कॉ को निकल गए। देर शाम  घाड़ क्षेत्र के गांव नियामतपुर में सभा कर मसाई कलां गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 यह  रास्ता घनघोर जंगल से होकर गुजरता है। सांसद के काफिले में शामिल करीब दस  गाड़ियां भटक गई। एस्कार्ट कर रहे पुलिस कर्मी सही रास्ता तय नहीं कर पाए।  करीब डेढ़ घंटे तक इधर उधर काफिला भटकता रहा। अंधेरा होने के चलते जब काफी  देर तक भी रास्ता नहीं मिला तो बुग्गावाला और भगवानपुर थाना पुलिस को सूचना  दी गई, स्थानीय पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफिले को रास्ता  दिखाया। इस दौरान सांसद निशंक, विधायक चंद्रशेखर, जिलाध्यक्ष सुरैश राठौर,  सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, राकेश गिरि आदि शामिल थे। इन लोगों ने  बताया कि इस दौरान कई हाथी भी घूमते रहे और रास्तृ में आकर खड़े हो गए।  सांसद निशंक ने बताया कि अंधेरा होने के चलते यह स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें