ग्राम पंचायत बहादराबाद का तह बाजारी के ठेके की बोली लगाई गई। शनिवार को राजीव गांधी पंचायत भवन में ग्राम प्रधान नीरज चौहान, लेखपाल प्रवीण आर्य, संदीप सैनी, उप प्रधान सुनील कुमार और पंचायत सदस्यों की मौजदूगी में 19 ठेकेदारों ने ने बोली लगाई l सबसे अधिक बोली लगाने वाले मनीष उर्फ गोवर्धन ने तीन लाख 70 हजार रुपये की बोली लगाकर ठेका अपने नाम किया। इस दौरान संजय भरता, छोटा उर्फ इरशाद, धर्मेन्द्र चौहान उर्फ छोटा,सुशील उर्फ शशि चौहान, प्रिंस शर्मा, रविन्द्र चौहान, आदेश धीमान, राजकुमार रोबिन, रुपेश, अश्वनी चौहान, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
परिवहन विभाग की टीम ने काटे 16 के चालान
बहादराबाद। परिवहन विभाग की टीम ने हरिद्वार-बहादराबाद रोड पर श्रीराम कुटिया के पास चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उलंघन करने वाले दुपहिया वाहनों और ई रिक्शा के चालकों के चालान काटे l परिवहन निगम में तैनात उप निरीक्षक नरेश नेगी ने बताया कि सड़कों पर चलने वाले सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। बिना वैध कागजों, बिना हेलमेट, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, ओवर लोडिंग, अनुमति से अधिक सावरियां बैठने पर चालान की कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग के दौरान तीन ई रिक्शा और 13 दुपहिया वाहनों के चालान किए गए।