फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 21 Jan 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हादसे के बाद जिंदा जले दो सगे भाइयों की मौत के मामले में पिता ने कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

तीन दिन पहले हरिद्वार- नजीबाबाद राजमार्ग पर गांव कांगड़ी के पास मोटरसाइकिल को बिजनौर की ओर से आ रही कार ने चपेट में ले लिया था। जिससे लगी आग में गांव गाजीवाली के दो सगे भाई अर्जुन और नीरज जिंदा जल गए थे। जबकि अर्जुन का साला विष्णु बाल-बाल बच गया था। शुक्रवार को कार चालक अनवर पुत्र दिलशाद निवासी नंगला सहारनपुर संदिग्धावस्था में पीली नदी के पुल के नीचे घायल अवस्था में मिला था। विक्षिप्त प्रतीत हो रहे युवक ने कबूला था कि उसकी ही कार से भिडंत के बाद आग लगी थी। चूंकि, आग विकराल रूप ले चुकी थी इसलिए वह मौके से फरार हो गया था। एकबारगी पुलिस उसकी बात को हजम नहीं कर रही थी लेकिन देर रात पहुंचे युवक के परिजन ने बताया कि कार अनवर की ही है। राजमार्ग पर हुए हादसे को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे।       
विज्ञापन


शनिवार शाम मृतकों के पिता लेखराम अपने रिश्तेदारों, ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे। तहरीर देकर कार चला रहे अनवर के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि हर पहलू पर जांच कर रहे है। उधर, जिला अस्पताल में दाखिल अनवर की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें