फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलिया में कीड़ा महिलाओं ने किया हंगामा

Sat, 05 Dec 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद।  सलेमपुर गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रथम की ओर से महिलाओं को दिए जा  रहे दलिये में कीड़ा निकलने पर महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शनिवार की दोपहर आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुसुम चौहान अपने  आगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर महिलाओं को प्रत्येक महीने दिया जाने वाला राशन  दलिया, चने की दाल, किशमिश आदि वितरण किया जा रहा था। एक महिला को मिले दलिये के पैकेट में कीड़ा निकला। इस पर वहां मौजूद महिलाओं ने हंगामा  किया और धरने पर बैठ गई। पूजा, संगीता, बबीता, वंदना, अमरेशी आदि महिलाओं ने बताया कि गांव में तीन माह से वृद्ध महिलाओं को तीन माह से कोई भी राशन नहीं दिया है। आरोप लगाया है की यह पुराना दलिया दिया जा रहा है। वहीं आंगनबाड़ी  कार्यकत्री कुसुम का कहना है की यह राशन गलती से आ गया है। इसको बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें