फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने किया उत्तराखंड की जनता का अपमान

Mon, 04 Apr 2016 11:59 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
गुस्साये कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लोगों का अपमान किया है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से देशरक्षक तिराहे से लोकतंत्र बचाओ अभियान का शुभारंभ किया। कांग्रेस के ग्रामीण क्षेत्र के जिलाध्यक्ष तेलूराम ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार सत्ता के मद में चूर होकर उत्तराखंड की जनता का अपमान कर रही है। कहा कि चुनी हुई सरकारों को केंद्र सरकारों को हटाने का काम कर रही है। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष मोनिका जैन ने कहा कि चुनी हुई सरकार को बर्खास्त करना लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने जैसा है। कहा कि तानाशाही के खिलाफ खड़ा होकर प्रजातांत्रिक मूल्यों को समाप्त करने का काम केंद्र सरकार ने किया है। इस मौके पर डा. संतोष चौहान, दीपक जखमोला, बलवंत चौहान, ताहिर हसन, संजय सैनी, महेश प्रताप राणा, बिमला पांडेय, बीएस तेजियान, गुरजीत लहरी, नमन अग्रवाल, ग्रेस कश्यप, अंजू द्विवेदी, साधुराम चौहान आदि शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें