फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क लगाकर लिए फेरे, बाइक पर रवाना हुई दुल्हन

विज्ञापन
रानीमाजरा में दूल्हा और दुल्हन ने मास्क लगाकर बाइक से रवाना होते दुल्हा और दुल्हन । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन का असर विवाह समारोहों पर भी भारी पड रहा है। पथरी क्षेत्र में आज फिर एक ऐसे ही शादी हुई जिसमें दुल्हा दूल्हन थे दोनों पक्ष के परिजन थे लेकिन बाराती नहीं थे। बेहद सादगी के साथ शादी हुई मास्क पहनकर फेरे लिए गए तथा बाद में दुल्हा दुल्हन को लेकर बाइक पर ही रवाना हो गया।
विज्ञापन

यह नजारा क्षेत्र के गांव रानीमाजरा में रविवार को देखने को मिला। ज्वालापुर से सटे गांव सीतापुर के रहने वाले युवक गौरव सैनी का विवाह रानीमाजरा गांव में हुआ था। शादी पहले से तय हो गई थी लेकिन इसी बीच लॉकडाउन शुरु हो गया। पहले तो दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर चर्चा होती रही कि शादी नियत समय पर की जाए या फिर समय बढ़ा दिया जाए। काफी विचार मंथन के बाद नियत समय पर ही शादी करने का विचार बनाया गया।
वर पक्ष दूल्हे और उनके परिजन का स्वागत करने के लिए सुबह से ही तैयार था। दोपहर से पहले दुल्हा गौरव अपने पिता विजयपाल सैनी व दो अन्य रिश्तेदारों के साथ गांव रानीमाजरा में शादी करने पहुंचा जहां वर पक्ष ने उनका स्वागत किया। पारंपरिक रस्मों के बाद पंडित पंकज शर्मा ने फेरे करवाए। फेरों पर बैठने से पहले कोरोना संक्रामक की रोकथाम के लिए दूल्हा -दूल्हन के हाथों को सैनिटाइजर से धुलवाया गया। दोनों चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे।
विज्ञापन

फेरों के साथ ही शादी संपन्न हो गई और पारंपरिक स्प से दोपहर बाद दुल्हन को विदा किया गया। दुल्हा गौरव बाइक पर ही दुल्हन को लेकर रवाना हो गया। दुल्हन ससुराल आई तो वहां भी ॉकडाएन की बंदिशों के दायमें ही दुल्हन का स्वागत किया गया। बहरहाल बंदिशों का पालन करने के बीच हुई शादी में दोनों पक्ष काफी खुश थे।
विज्ञापन

लड़की के पिता नन्हा सैनी का कहना है कि लॉकडाउन का पालन करते हुए शादी में लड़की के मामा के अलावा अन्य किसी रिश्तेदार को नहीं बुलाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें