फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर पूर्व सांसद और जाने माने पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा की अस्थियां गंगा में विसर्ज? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पूर्व सांसद और जाने माने पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा की अस्थियां में गंगा में विसर्जित की गईं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकारों, तीर्थ पुरोहितों और पंजाबी महासभा समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा की अस्थियां रविवार को उनके बड़े बेटे आदित्य नारायण चोपड़ा ने अपने छोटे भाइयों आकाश चोपड़ा और अर्जुन चोपड़ा के साथ गंगा में विसर्जित कीं। इस दौरान अश्विनी चोपड़ा की पत्नी किरण चोपड़ा, पुत्र वधू सोनम चोपड़ा, पौत्र आर्यवीर और आर्यन सहित अन्य परिजन प्रेम बीना शर्मा, मधु शर्मा, सोनिया सूरी, गीता चोपड़ा, उनके मौसा शिव शंकर शर्मा, उनके साले धीरज अरोड़ा तथा अन्य परिजन मौजूद रहे। अस्थि विसर्जन श्री गंगा सभा हरकी पैड़ी के संयोजन में तथा श्री गीता कुटीर तपोवन के परमाध्यक्ष स्वामी अवशेषानंद के सानिध्य में किया गया।
इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, उपाध्यक्ष जितेंद्र विद्याकुल, स्वागत मंत्री डॉ. सिद्धार्थ चक्रपाणि, भविष्य पंडित, मनोज सिखोला, अमेरिका से आए दुर्गा मंदिर के प्रमुख आचार्य ओंकार शर्मा, लाल माता मंदिर के प्रबंधक भक्त दुर्गादास, श्रीगीता कुटीर तपोवन के प्रबंधक शिव दास दुबे, वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद हसन, दयाशंकर, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह रावत, प्रेस क्लब हरिद्वार के महामंत्री महेश पारीख, मेहताब आलम, सुनील दत्त पांडेय, रामेश्वर गौड़, मुकेश वर्मा, वेद प्रकाश चौहान, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार संजय तलवार, राजकुमार तोमर, जगदीश शर्मा देशप्रेमी, संजय चौहान, एसके विरमानी, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अमर कुमार, महामंत्री प्रदीप कालरा, प्रवीण कुमार, देवेंद्र चावला, संदीप कपूर, नागेश वर्मा, हरविंदर सिंह, सुनील अरोड़ा, रवि पाहवा व नीलू खन्ना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें