फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला कांवड़िये का शव

Thu, 06 Aug 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के पास स्थित सिंचाई विभाग की उद्योगशाला के दो अधिकारियों के आवासीय परिसर में एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। करीब 33 साल के इस युवक ने कांवड़ियों जैसे कपड़े पहने हैं। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


नगर निगम के पीछे सिंचाई विभाग की उद्योगशाला के उपमहाप्रबंधक  एनके यादव और अधिशासी अभियंता बीएस पाल का आवास है।  आवासीय परिसर में शाम करीब पौने चार बजे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामलाल वहां पहुंचा मुख्य सड़क से सटी दीवार से लगे पेड़ पर एक कांवड़ वेशधारी युवक का शव लटका दिखाई दिया।

उसने इसकी जानकारी मुख्यद्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को दी। सूचना पर सीओ कुलदीप असवाल, भगवानपुर के एसडीएम प्रत्यूष सिंह मौके पर पहुंचे। सिंचाई विभाग के अधिकरियों और कर्मचारियों से घटनास्थल की जानकारी ली।  करीब 33 साल का यह युवक कांवड़िये की वेशभूषा में था।
विज्ञापन


कारीब सात फुट ऊंची दीवार के बराबर ही पेड़ पर वह फंदा भगवे रंग के गमछे से लगाया गया था। युवक के दोनों पांव जमीन पर टिके हुए थे। सीओ कुलदीप असवाल के अनुसार अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।

कोई सामान नहीं मिला है जिस आधार पर मृतक की पहचान हो पाती। सीओ कुलदीप असवाल ने बताया कि मौत के कारणों का पता तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें