फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों युवकों के शव बरामद

Mon, 18 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की शिव विहार कालोनी में बहे दोनों युवकों के शव बरामद हो गए हैं। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने घंटों  मशक्कत के बाद घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर युवकों के शव बरामद किए।
विज्ञापन

रविवार को मूसलाधार बारिश के दौरान रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर खुर्द की शिव विहार कालोनी में पानी का सैलाब आ गया था। तीन युवक तेज पानी की चपेट में आ गए थे। इनमें से एक युवक को आसपास के लोगों ने बचा लिया, जबकि दो लापता हो गए थे। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश में सर्च अभियान चलाया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर परविंद्र (36) पुत्र शंकर लाल निवासी परसूडाखाल पौड़ी गढ़वाल और दीपक (23) पुत्र रतन सिंह बोरा निवासी धोलचीला अल्मोड़ा का शव बरामद कर लिया गया। जहां से शव बरामद हुए वह क्षेत्र कालोनी से सटा हुआ है। यहां अभी भी कई फुट पानी भरा हुआ है। रानीपुर कोतवाली के एसएसआई प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों युवक सिडकुल की एक दवा कंपनी में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि युवकों के परिजन भी यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें