फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला से कुंडल छीनने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में महिला से कुंडल छीनने छीनने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छिने गए कुंडल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे दीप्ति रावत पत्नी सुरेंद्र रावत निवासी गढ़वाल एन्क्लेव बच्चों को स्कूल से लेकर पैदल घर जा रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने महिला के कान से झपट्टा मारकर कुंडल छीन लिए और फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले।

20 सितंबर की रात टीम ने नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख वह युवक बाइक मोड़कर भागने लगा लेकिन संतुलन बिगड़ने से गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नसरत निवासी इक्कड़ कलां थाना पथरी बताया। उसने कुंडल छीनने की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से महिला के छिने गए दोनों कुंडल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें