फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मोटरसाइकिल चोरी करते हुए आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ में घर के अंदर से एक युवक ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली। ग्रामीणों ने उसे बाइक ले जाते हुए कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। बाइक मालिक के पहुंचने पर उसे पकड़कर पुलिस के पास ले गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वाजिद निवासी गढ़ की मोटरसाइकिल शुक्रवार की सुबह उस वक्त घर से चोरी कर ली गई जब वह दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गया था। वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। बाइक की तलाश करते हुए राव सदर गेट पर पहुंचा। जहां बाइक चोरी कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ रखा था। गांव में ही रहने वाला सौरव बाइक को चोरी कर ले जा रहा था। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी सौरव 21 वर्ष निवासी ग्राम गढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें