हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवक को कार ने टक्कर मारकर फरार हो गया। स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मिथलेश सिंह निवासी रामनगर ज्वालापुर ने शिकायत देकर बताया कि वह आठ जून को अपनी पत्नी को ऋषिकेष छोड़कर हरिद्वार स्कूटी से लौट रहा था। खड़खड़ी के पास पहुंचते ही काले रंग की कार ने पीछे से टक्कर दी। जिससे वह काफी दूर तक घसीटते हुए जाकर गिर पड़ा। जिससे गंभीर चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।