फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला को सम्मोहित कर सोने की कंगन ले भागे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मंदिर से लौट रही एक महिला को सम्मोहित कर आरोपियों ने सोने के कंगन निकलवा लिए और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना रविवार की देर शाम की है। ज्ञान देवी मेहता पत्नी लक्ष्मण दास मेहता निवासी जगदीश नगर ज्वालापुर शिव मंदिर गई थी। लौटते समय गली नंबर एक में बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। बातों में उलझाते हुए उन्हें सम्मोहित कर लिया।
आरोप है कि दोनों ने उनके हाथ से चार सोने के कंगन उतार लिए। जब तक वह कुछ समझ पाई तब तक दोनों आरोपी कंगन लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए आसपास लगे कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें