फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में बनेंगे 500 मॉडल स्कूल: सीएम

Mon, 26 Sep 2016 12:01 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
प्रतिभाओं का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य में शिक्षा के स्तर में काफी तेजी से सुधार हो रहा है। शिक्षा को राष्ट्र और समाज के विकास का प्रमुख आधार बताते हुए उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि उत्तराखंड में शैक्षिक माहौल को और सकारात्मक बनाएं ताकि हम बेहतर प्रतिभाएं तैयार कर सकें। उन्होंने इस दौरान बहादराबाद में सम्राट पृथ्वरीराज चौहान और लक्सर में राजेश पायलट की प्रतिमा लगाने की घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को फेरूपुर के निर्भय फार्म हाउस में क्षत्रिय चौहान महासभा की ओर से आयोजित मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी समाज एकजुटता और शिक्षा के दम पर ही तरक्की कर सकता है। युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया। उत्तराखंड में शैक्षिक माहौल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यहां काफी बेहतर काम किया गया है। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी प्रगति की गई है।
 उत्तराखंड में इंटर के बाद औसतन 38 प्रतिशत छात्र उच्च शिक्षा में प्रवेश ले रहे हैं जबकि अमेरिका में 28 प्रतिशत बच्चे इंटर के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश ले रहे हैं। रावत ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड में 150 से अधिक आईटीआई और 75 से अधिक पालीटेक्निक हैं। शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए 500 स्कूल राजीव गांधी माडल स्कूलों के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज को बाहुबलियों नहीं बल्कि बुद्धिजीवियों की अधिक आवश्यकता है। अपनी बौद्धिक क्षमता का सकारात्मक प्रयोग कर ही हम समाज, राज्य, एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। मंगलौर-बहादराबाद बाईपास का नाम पृथ्वीराज चौहान के नाम पर रखे जाने की भी उन्होंने घोषणा की। कहा कि राज्य के संपूर्ण विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने राष्ट्र और समाज के विकास में क्षत्रिय समाज का अहम योगदान बताते हुए युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की बेटी अनुपमा रावत, बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान, महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, बाबू वीरेंद्र सिंह चौहान,  महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, प्रोफेसर पीएस चौहान, धर्मेंद्र चौहान, मूर्ति देवी चौहान भाजपा नेता सुशील चौहान, अर्जुन चौहान, मूति देवी चौहान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएम के पूर्व ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा, यशवंत सिंह चौहान, चंदन सिंह चौहान, नरपाल चौहान दिनेश चौहान, राजेश चौहान, अनिल चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें