फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बढ़ा तापमान, लोगों को सर्दी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। धर्मनगरी में सुबह से ही चटक धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ गया। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिल गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 दर्ज किया गया था, लेकिन, रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 23.5 हो गया। जबकि न्यूनतम तापमाान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिससे न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री बढ़ोत्तरी की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है की 22 जनवरी के बाद मौसम करवट लेगा, जिससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के साथ मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

घर में घुसा सांभर तो भयभीत हो गया परिवार
हरिद्वार। ज्वालापुर के आबादी वाले क्षेत्र लोधामंडी के एक मकान में जंगल से भटक कर आया सांभर अचानक से एक मकान में घुस गया। सांभर देख परिवार वालों के होश उड़ गए। सांभर ने मकान में काफी उत्पात मचाया। घर के सामान को नुकसान पहुंचाया। सांभर देखने के लिए स्थानीय लोगों का जमावड़ा भी लग गया। स्थानीय लोगों ने मकान से सांभर को निकालने का प्रयास किया, लेकिन, सांभर निकालने में सफलता प्राप्त नहीं हुईं। आखिरकार स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने सांभर को पकड़कर जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें