फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नशीला पदार्थ खिलाकर किशोर से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल की

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोर को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि 29 जुलाई को गांव के ही एक युवक ने उसके 14 वर्षीय भाई को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया और दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद जब भाई से पूछा तो उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद आरोपी से पूछा तो उसने मारपीट की और उसे व परिवार को जान से मार देने की धमकी दी गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें