फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में शिव आराधना से पूरी होती हैं मनोकामनाएं : श्रीमहंत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर चरण पादुका मंदिर में शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को सावन का महीना सबसे अधिक प्रिय है, जो भक्त सावन में सच्चे मन से भगवान शिव की उपासना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि संसार के कल्याण के लिए समुद्र मंथन से निकला विष अपने कंठ में धारण करने वाले भगवान शिव दयालु व कृपालु देव हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं।भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक कर उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है। अभिषेक करते समय माता पार्वती का भी ध्यान अवश्य करना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि संतों का जप तप ही राष्ट्र की एकता अखंडता कायम रखने में सार्थक साबित होता है। इस दौरान स्वामी राजगिरी, आलोक गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें