फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता

सार

घर से सब्जी के ठेली लगाने गया 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।पुलिस के मुताबिक, शिव कुमार निवासी यमुनानगर हरियाणा हाल हरिलोक कालोनी ज्वालापुर रानीपुर झाल के पास फल-सब्जी का ठेली लगाता है।आसपास तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से सब्जी के ठेली लगाने गया 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शिव कुमार निवासी यमुनानगर हरियाणा हाल हरिलोक कालोनी ज्वालापुर रानीपुर झाल के पास फल-सब्जी का ठेली लगाता है। चार अक्तूबर को शिवकुमार का 15 वर्षीय पुत्र सौरभ ठेली पर जाने की बात कहकर घर से गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। आसपास तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

ज्वालापुर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि सराय रोड स्थित एलआईसी बिल्डिंग के समीप झाड़ियों के पास से फरमान निवासी मंडी का कुआं कैतवाड़ा को चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें