हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। लक्की सराय बिहार निवासी व्यक्ति यहां परिवार के साथ रामधाम कॉलोनी में रहता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा छह मार्च की दोपहर घर से बिना बताए कहीं निकल गया। सभी जगह उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। एसएचओ आशुतोष राणा ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।