हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने किराए पर दिए गए होटल के समान को बेचकर खुर्द करने का आरोप लगाया है। मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाते हुए अब सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है। सोमपाल सिंह निवासी रावली महदूद ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने होटल का सामान, जिसमें चार मेज, 14 कुर्सी, एलसीडी कैमरे, डीप फ्रिज, इनवर्टर की बैटरी, दो बड़े सिलिंडर सही अन्य सामान टिहरी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति को किराए पर दिया था, जिसका 11 माह का एग्रीमेंट कराया था। एग्रीमेंट पूरा होने के बाद भी सामान वापस नहीं दिया और उसे व्यक्ति ने सामान जप्त कर लिया। इधर-उधर बेचकर खुर्दबुर्द कर दिया।