फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पैर फिसलने से गंगनहर में डूबकर किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। दोस्तों के साथ दरगाह में जियारत करने आया किशोर गंगनहर में पैर फिसलने से डूबकर लापता हो गया। जल पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है। उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद बिलारी निवासी 17 वर्षीय कैफ पुत्र शमशेर अली अपने साथियों के साथ बृहस्पतिवार को पिरान कलियर में दरगाह पर जियारत करने के लिए आया था। शाम को वह अपने साथियों के साथ धनौरी में बावनदर्रा घूमने के लिए पहुंचा। इस बीच वह नई गंगनहर में नहाने लगा और उसका पैर फिसल गया जिससे वह पानी के तेज बहाव में डुबकर लापता हो गया।
विज्ञापन

किशोर के भाई फैजान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर जल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें