फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नदी में नहाने गया किशोर डूबा, गोताखोरों ने निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। नदी में नहाने गया किशोर शुक्रवार शाम हादसे का शिकार हो गया। गहराई का अंदाजा न लगा पाने से वह बावनदर्रा के पास नदी में डूब गया। देर रात तक तलाश जारी रही, लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह जल पुलिस और गोताखोरों ने शव को नदी से बरामद कर लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के शबुद्दीनपुर निवासी 15 वर्षीय उज्जैफ शुक्रवार को अपने परिवार के साथ रतमऊ नदी बावनादर्रा धनौरी घूमने आया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए कुंड में उतर गया। अचानक गहराई में चले जाने से वह डूबने लगा। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस व गोताखोरों को बुलाया गया।
देर रात तक खोजबीन चली, लेकिन अंधेरे के कारण तलाश रोकनी पड़ी। शनिवार सुबह दोबारा तलाश किया गया। गोताखोरों ने उज्जैफ के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। नदी के कुंड के पास आने-जाने वाले रास्ते बंद करते हुए यहां रोक लगाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें