फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सिलिंडर में आग लगने से झुलसी किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की घटना, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पिता के लिए गैस चूल्हे पर चाय बनाते हुए झुलसी किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम उषा (12 वर्ष) निवासी सराय अपने पिता के लिए गैस चूल्हे पर चाय बनाने के लिए गई थी। चूल्हे को जलाते ही अचानक पाइप ने आग पकड़ ली और उषा के कपड़ों में आग लग गई। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े। किसी तरह आग को बुझाकर आनन फानन में उसे भूमानंद अस्पताल ले गए थे। जहां से गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें