फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में किशोर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी किशोर को संरक्षण में ले लिया है। किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बृहस्पतिवार शाम उसकी छह वर्षीय पुत्री एक पांच वर्षीय बच्चे के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला 17 वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने अपने घर ले गया था। जहां बच्ची से दुष्कर्म किया था। घंटों तक बच्ची के नहीं मिलने पर तलाश शुरू की तो वह पड़ोसी के घर सोफे के पीछे मिली थी। उसके हाथ और मुंह चुन्नी से बंधा हुआ था।

पुलिस ने दुष्कर्म पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। साथ ही आरोपी किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष नवीन चौहान ने बताया कि आरोपी किशोर को संरक्षण में ले लिया गया। किशोर न्याय बोर्ड में उसे पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें