श्यामपुर। थाना क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक नशा करता था।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि चंडीघाट स्थित कुष्ठ आश्रम में रहने वाले एक युवक ने कमरे के अंदर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चंडी चौकी प्रभारी अशोक रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंखे पर लटके शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान श्रवण कुमार (26) पुत्र किशोर पासवान निवासी चंडीघाट कुष्ठ आश्रम के रूप में हुई। चंडी चौकी प्रभारी अशोक रावत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। युवक शराब का ज्यादा सेवन करता था। संवाद