फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लकड़ी लेने गई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। टिहरी भागीरथी नगर पथरी भाग-दो निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 दिसंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर से अपनी मां के कहने पर लकड़ी लेने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें