फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किशोरी को रंग लगा की छेड़खानी, बहन-मौसी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में होली के दिन एक किशोरी को जबरन रंग लगाते हुए छेड़खानी, अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। छेड़खानी का विरोध करने पर उसकी मौसी और बहन से मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने शिकायत देकर बताया कि होली वाले दिन दोपहर में उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थी। तभी रोहित पंत ने आकर जबरन उसे रंग लगा दिया। आरोप लगाया कि वह छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। ये देखकर उसकी छोही बहन ने बचाने का प्रयास किया तो रोहित ने उससे मारपीट कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए।
आरोप है कि दोनों को बचाने के लिए जब महिला की बड़ी बेटी आई तो उसकी भी पिटाई कर दी। गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि किसी को कुछ बताया कि तीनों की हत्या कर देगा। मामले में शनिवार को शिकायत दी गई। देर शाम को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें