पिरान कलियर। कोतवाली कलियर क्षेत्र में कोचिंग के लिए गई 12 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सद्दीक निवासी फतेहगंज बरेली हाल निवासी पीठ बाजार पिरान कलियर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री तीन मार्च की शाम करीब पांच बजे दरगाह क्षेत्र स्थित कोचिंग सेंटर पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन कोचिंग के बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने किशोरी की आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रहीं हैं।