दुकान गई किशोरी संदिग्ध हालात में लापता
पथरी। पथरी थाना क्षेत्र में दुकान सामान लेने गई एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह गांव में किराये पर रह रही हैं। उनकी 16 वर्षीय पुत्री 20 जनवरी की दोपहर दुकान से सामान लाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है। संवाद