- हनुमान चालीसा पढ़कर किया प्रभु श्री राम का गुणगान
22 जनवरी पूरे विश्व के लिए है ऐतिहासिक दिन : सेठी
हरिद्वार। भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर गंगा विहार स्थित संकट मोचन श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में राम भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पढ़कर प्रभु श्री राम का गुणगान किया। लोगों ने भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि 22 जनवरी पूरे विश्व में याद रखने वाली तारीख है। इस दिन अयोध्या में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई। यह एक ऐसा दिन है, जो स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया। स्वामी भीमसेन महाराज ने कहा कि श्री राम हमारे आदर्श हैं, जो जीवन जीना जीवन की परिस्थितियों में स्वयं को ढालना सिखाते हैं। प्रभु राम सिर्फ एक सोच विचार नहीं, बल्कि, प्रभु राम कण-कण में हर रोम में बसने वाले भगवान हैं। इस मौके पर पंडित हरिनाथ, राकेश जमदग्नि, योगेंद्र पाल भदौरिया, हरीश अरोड़ा, लाल यादव, राकेश सिंह, हरिमोहन भारद्वाज, नंदकिशोर पंडित, रवि बांगा, राजू जोशी, राजेश पांडे, आनंद यादव, कृष्णा कुमार, दिनेश शर्मा, रमन सिंह, एसएन तिवारी, सोनू चौधरी, सुनील मनोचा, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।