फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शिक्षकों ने सीटेट अनिवार्यता का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन (उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ) की जनपद हरिद्वार इकाई की जिला कार्यकारिणी की बैठक भागीरथी शिक्षक भवन रिसोर्ट सेंटर बोंगला बहादराबाद में हुई। सीटेट अनिवार्यता के मुद्दे पर भी सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में विरोध व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अश्विनी चौहान ने बताया कि बीते माह को हुए चुनाव के बाद प्रथम आधिकारिक के साथ बैठक कर विभिन्न विकासखंडों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने निर्णय लिया गया कि महासंघ के साथ समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर इस विषय पर आवश्यक कार्यक्रमों की रूपरेखा शीघ्र निर्धारित की जाएगी, ताकि शिक्षक हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सके। बैठक में शिक्षक हितों की सुरक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण एवं संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए। भगवानपुर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल चमोली की ओर से लंबित स्थायीकरण, चयन वेतनमान एरियर और अनापत्ति प्रमाण पत्र से संबंधित मुद्दों को उठाया। सीटेट अनिवार्यता के मुद्दे पर भी सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में विरोध व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान, जिला महामंत्री हेमेंद्र चौहान, संरक्षक अशोक चौहान, जिला महामंत्री हेमेंद्र चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा, संरक्षक अशोक चौहान, जिला संयुक्त मंत्री परविंदर सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, अमरीश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें