फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकत के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक धार्मिक शिक्षण संस्थान के शिक्षक के दो मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घटना 21 जनवरी की बताई जा रही है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली रिश्ते की दो मासूम बहनें अरबी की पढ़ाई के लिए घर के पास के एक शिक्षण संस्थान में जाती हैं। रोजाना की तरह वह शनिवार को पढ़ाई करने गई थी। बताया जाता है कि जब घर लौटी तो परिजनों ने उनके शरीर पर निशान पाए। परिजनों ने जब बच्चियों से पूछा तो उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी।  रविवार देर शाम पहुंचकर परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी रानीपुर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी शिक्षक मोहम्मद मुर्सलीन पुत्र अय्यूब निवासी गांव एक्कड़ खुर्द पथरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पोक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें