फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से अनशन पर बैठेंगे स्वामी शिवानंद

Mon, 29 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए खुद भी सोमवार से अनशन शुरू करने की घोषणा की है। कुंभ क्षेत्र के विस्तार की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन के पहले दो दिन वे जल ग्रहण करेंगे। तीसरे दिन से जल भी त्याग देंगे। उधर, ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद का अनशन 15वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मातृ सदन ने रायवाला से भोगपुर तक कुंभ क्षेत्र का विस्तार करने की मांग राज्य सरकार से उठाई है। इस मांग को पूरा न किए जाने को लेकर ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद पंद्रह फरवरी से अनशन पर है। अभी तक इस मांग को पूरा न किए जाने के कारण आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने भी सोमवार से अनशन शुरू करने की घोषणा की है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि वर्ष 2010 में प्रशासनिक प्रत्यावेदन में कुंभ क्षेत्र भोगपुर तक बढ़ाने की सिफारिश की गई है। सरकार ने कुंभ क्षेत्र को बढ़ाया तो नहीं बल्कि इस संबंध में जो शासनादेश जारी किया गया था वह भी गायब हो गया है। उन्होंने कहा कि खुद सीएम और उनके प्रतिनिधि अलग अलग समय पर मातृ सदन आकर इस मांग को पूरा करने का भरोसा दिला चुके है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आशंका जताई कि सरकार के संरक्षण में मातृ सदन पर दोबारा भी हमला किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें