फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जिला अस्पताल में सर्जन हुए तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला अस्पताल में फिजीशियन के बाद सर्जन भी तैनात हो गए हैं। सर्जन डाॅ. वमिक रहमान की ओर से पहले दिन 35 मरीजों को देखा गया। उन्होंने एक मरीज का ऑपरेशन भी किया।
विज्ञापन

पिछले साल डाॅ. सुरेश वशिष्ठ की नियुक्ति जिला अस्पताल में हुई थी। उनकी नियुक्ति से करीब डेढ़ साल बाद जिला अस्पताल में सर्जन तैनात हुए थे, लेकिन, इन्होंने भी कुछ महीनों की सेवाएं देने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया था, जिससे करीब छह माह से जिला अस्पताल में सर्जन का पद रिक्त चल रहा था। शासन की ओर से जिला अस्पताल में सर्जन और फिजीशियन की नियुक्ति करने के आदेश जारी किए गए थे। इसमें फिजीशियन डाॅ. अभिषेक अनेजा ने तो जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही ज्वाॅइनिंग देकर सेवाएं देनी शुरू कर दी थी, लेकिन सर्जन की ओर से कार्यभार नहीं संभाला गया था।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में ज्वाइनिंग देने के बाद सोमवार से सर्जन डाॅ. वमिक रहमान की ओर से मरीजों को देखना शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पहले दिन 35 मरीजों को देखा गया। जिनमें से एक मरीज का ऑपरेशन भी किया गया। सर्जन की ओर से अपनी सेवाएं देनी शुरू करने से अस्पताल आने वाले मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा मिलनी शुरू हो गई हैं। जिससे मरीजों को राहत मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें