फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से ज्यादा ही रहेगा गन्ना का मूल्य : बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि किसानों को गन्ने का मूल्य उत्तर प्रदेश से ज्यादा मिलेगा। उन्होंने प्रेस वार्ता में यह दावा किया, कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से प्रदेश के हर वर्ग का विकास हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि 25 सालों में प्रदेश ने बहुत विकास किया है। अब प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। आयुष्मान और गोल्डन कार्ड से लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य बढ़ाकर घोषित किए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि हर साल प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश से ज्यादा ही गन्ना मूल्य देती है, इस साल भी उत्तर प्रदेश से अधिक ही गन्ना मूल्य जल्द घोषित किया जाएगा। जिले में एक भी सरकारी अस्पताल में वेंटीलेटर नहीं हाेने के प्रश्न पर सांसद ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में शीघ्र वेंटीलेटर की सुविधाएं मिल सकेंगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. आशुतोष शर्मा, प्रदेश मीडिया सह संयोजक विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें