फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: विद्यार्थियों ने ली गंगा स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। गैंडीखाता स्थित शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेवियों और शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने गंगा को स्वच्छ रखने, नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार, प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा और अजीत कुम्ला ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर है। इसकी स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आसपास सफाई रखने, नदियों में कूड़ा न डालने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व एनएसएस प्रभारी सीताराम, अजय शर्मा, प्रकाश देवड़ाड़ी, चेतना मिश्री, मीरा डिमरी, पविंद्र, पर्यटन शिक्षक शहनवाज सहित विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें