फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में छात्रों ने दिखाया उद्यमिता का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो :
विज्ञापन

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी (सम विश्वविद्यालय) के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में उद्यमिता प्रकोष्ठ, ई-सेल जीकेवी ने सेल इट लाइक ए फाउंडर कार्यक्रम का आयोजन किया। यह नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज 2026 के इस चरण का अंतिम कार्यक्रम था। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी सोच, बोलने की कला और उत्पाद बेचने की योग्यता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रमन यादव ने पहला, आयुष शर्मा ने दूसरा और दीपक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उद्यमिता प्रकोष्ठ के संयोजक लोकेश जोशी ने बताया कि विद्यार्थियों को स्मार्टफोन, पावर बैंक और ईयरबड्स जैसे तीन उत्पाद दिए गए। प्रत्येक प्रतिभागी को मंच पर एक घूमता पहिया घुमाकर एक उत्पाद चुनना था। संकायाध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल युग में बाजारीकरण का बोलबाला है। उत्पाद बनाना आसान है, लेकिन उसका बाजारीकरण करना आसान नहीं है। कार्यक्रम के निर्णायक प्रवीण कुमार पाण्डेय ने कहा कि उन्हें जो कुछ करना है, उसकी जानकारी आधी-अधूरी नहीं होनी चाहिए। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें