फोटो:
हरिद्वार। स्वामी दर्शनानंद इंटस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नॉलोजी के बीबीए एवं बीसीए के प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने ओएनजीसी देहरादून में शैक्षणिक भ्रमण किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान संस्थान के हेड से ओएनजीसी की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी है। यह भारत में कच्चे तेल के कुल उत्पादन में 77 प्रतिशत और गैस के उत्पादन में 81 प्रतिशत का योगदान करती है। यह सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे अधिक लाभ अर्जित करने वाली कंपनी है। संस्थान की निदेक्षक डॉ. जयलक्ष्मी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जाता है जिससे उनको भविष्य में रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिले। इस दौरान कोआर्डिनेटर ऋतिका कौशिक, पंकज चौधरी, कीर्ति चुग, हिमांशु सैनी एवं अंजुम सिद्दिकी आदि मौजूद रहीं। संवाद