फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गरबा की धुनों पर थिरकीं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

डांडिया नाइट्स : पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने बिखेरा जलवा
केयर ग्रुप्स ऑफ कॉलेज्स बहादराबाद में डांडिया नाइट का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। केयर ग्रुप्स ऑफ कॉलेज्स बहादराबाद में डांडिया नाइट उत्सव हुआ। इसमें रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी शहर की प्रतिष्ठित महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं ने डांडिया और गरबा की धुनों पर देर रात तक नृत्य किया।
कॉलेज की डायरेक्टर प्रतिशिखा शर्मा ने कहा कि डांडिया और गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति, सामूहिकता और नारी शक्ति के उत्सव का जीवंत प्रतीक है। इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़े रखने के साथ-साथ आत्मविश्वास और उत्साह का संचार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजराती और बॉलीवुड गरबा गीतों पर छात्राओं और महिलाओं की थिरकन ने पूरे परिसर को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। डांडिया की खनक और उत्साह के बीच प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मिसेज उत्तराखंड क्वीन 2026 रजनी मलिक, कोरियोग्राफर बंटी डांसर, अंकिता शर्मा, विनीता गौनियाल, विभा गर्ग, कनिका शर्मा, इशिता अरोड़ा, मोनिका अरोड़ा, सलोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें