फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान से बर्बरता: डंडे से पीट-पीटकर लावारिस कुत्ते को मार डाला, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Sun, 06 Jul 2025 10:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार

सार

मृत कुत्ते को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात पुराना रानीपुर मोड़ के पास एक व्यक्ति ने बेहरमी से एक लावारिस कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में पशुओं के लिए कार्य करने वाली संस्था की संचालक ने आरोपी रोहित के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मृत कुत्ते का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार की रात पुराना रानीपुर मोड़ स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने की है। हेल्पिंग हैंड्स फॉर स्पीचलेस सोल्स संस्था की संचालक कंवलजीत कौर निवासी श्यामपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोहित निवासी गुलाटी नर्सिंग होम विशाल मेगा मार्ट ने एक निशक्त कुत्ते को बेरहमी से पीटा। आरोपी तब तक उसे मारता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन

इसका वीडियो उनके पास पहुंचा तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गईं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मृत कुत्ते को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें