फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कर्मचारी को रोक कारोबारी का पता पूछा, दी हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में कारोबारी के कर्मचारी को रास्ते में रोककर चार लोगों ने उसके बारे में पूछताछ की और धमकी देकर चले गए। आरोप है कि सभी लोग ग्रे रंग की कार में सवार थे और उन्होंने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उदित वशिष्ठ निवासी निर्मल कुंज ने पुलिस को बताया कि 25 सितंबर को उनका कर्मचारी सुशील शर्मा सब्जी लेने घर से निकला था। वापस लौटते समय वेदा ग्रीन के पास ग्रे रंग की कार ने उसका रास्ता रोक लिया। कार में सवार चार लोगों ने अपने चेहरे ढक रखे थे और सुशील से अभद्रता करने लगे। उनके बारे में जानकारी मांगी। चारों ने उनके बारे में जानकारी मांगी। सुशील पर जानकारी देने का दबाव बनाते रहे। जाते समय उसे धमकी दी। आरोप है कि सात-आठ महीने पहले उनके पिता के मोबाइल पर भी पैसों को लेकर फोन आया था। इसके बाद अब सोमवार उन्होंने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें