फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तीन ट्रैक्टर ट्राली में चोरी की खनन सामग्री पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों में लाई जा रही चोरी की खनन सामग्री को पकड़ लिया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ चोरी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस को ग्राम हजाराग्रंट से आसफनगर वाले रास्ते पर एक ट्रैक्टर-ट्राली आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक उतरकर अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। ट्राॅली के अंदर चोरी की खनन सामग्री मिली। इसी तरह दो ट्रैक्टर ट्रालियों में भी चोरी की खनन सामग्री लाते हुए पकड़ा गया। चालक फरार हो गए। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें