फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां ने ही की थी विक्रम की हत्या

Mon, 05 Sep 2016 11:52 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेली मां कमला देवी ने ही विक्रम की हत्या की थी। पुलिस का दावा है कि विक्रम बार-बार मां से घर को उसके नाम कर देने के लिए दबाव बना रहा था। वारदात में इस्तेमाल हुई ईंट पहले ही पुलिस ने बरामद कर ली थी।
विज्ञापन

नगर पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा ने बताया कि गांव कांगड़ी की रहने वाली कमला देवी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके सौतेले पुत्र विक्रम की घर में घुस आए तीन बदमाश हत्या कर फरार हो गए हैं। घटनास्थल से पुलिस ने खून से सनी ईंट बरामद की थी, लेकिन पुलिस को तब महिला की कहानी पर यकीन नहीं हुआ था जब घर में तीन जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते की मौजूदगी में हत्या हो गई और उसके ही कपड़ों पर खून लगा होने की बात सामने आई थी।
यही नहीं पास की बजाय वह दूर के घर में बदमाश घुस आने की सूचना देने गई थी। महिला ने यह भी बताया था कि बदमाशों के घर में घुसने के बाद वह छिप गई थी और फिर भागकर पड़ोसी को सूचना देने चली गई थी। हिरासत में लेकर जब महिला से पूछताछ की गई तब वह टूट गई। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कबूला कि उसका सौतेला पुत्र विक्रम दबाव बना रहा था कि घर उसके नाम कर दिया जाए। उसे आशंका थी कि कहीं विक्रम उसके साथ कोई अनहोनी न कर दे। उस दिन रात को भी संपत्ति को लेकर उसका अपने बेटे से झगड़ा हुआ था। बस तभी उसने सिर पर उठाकर ईंट दे मारी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि दो माह पूर्व ही विक्रम करनाल से अपनी बुआ के घर से यहां आया था और एक माह पूर्व ही उसके पिता की मौत हुई है। बताया कि आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तत्काल बनी योजना
बुजुर्ग ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद उसे लूट का रूप देने की योजना तुरत फुुरत बनाई। महिला के कुछ जेवर एक निजी फाईनेंस कंपनी के पास पति ने ही गिरवी रखे थे, उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके जेवर भी गायब हैं। अब हकीकत सामने आने के बाद जेवर भी गिरवी रखने की पुष्टि हो गई।

मां बोली, करता था नशा
पुलिस को आरोपी सौतेली मां ने बताया कि उसका सौतेला बेटा नशे का आदी थी और इस वजह से पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। गांव में रहकर भी वह चरस (भांग) का नशा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें