फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों से रहे दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने जनपद के श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से न्यूनतम वेतन वृद्धि को लेकर कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर चल रही कई सूचनाएं पूरी तरह भ्रामक हैं। उप श्रमायुक्त ने बताया कि वर्तमान में नॉन इंजीनियरिंग उद्योगों, जैसे फार्मा और फूड कंपनियों में कार्यरत अकुशल श्रमिकों का कुल वेतन 13,018 रुपये निर्धारित है। पीएफ और ईएसआई कटौती के बाद श्रमिकों को लगभग 11,358 रुपये प्राप्त होते हैं। वहीं इंजीनियरिंग उद्योगों, जैसे बाइक और वाहन निर्माण कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों का वेतन 13,800 रुपये है। उन्होंने कहा कि कुछ श्रमिकों के बीच यह भ्रम फैल गया है कि केंद्र सरकार ने वेतन बढ़ा दिया है, जबकि अभी तक ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। यदि भविष्य में सरकार की ओर से कोई आदेश जारी किया जाता है। और राज्य सरकार उसे लागू करती है, तो संबंधित कंपनियों में भी तत्काल प्रभाव से उसे लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें